

निया का इकलौता देश, जहां मरे हुए इंसानों से कर सकते हैं शादी, लेनी होती है इस एक शख्स की इजाजत
दुनिया का इकलौता देश, जहां मरे हुए इंसानों से कर सकते हैं शादी, लेनी होती है इस एक शख्स की इजाजत
फ्रांस, दुनिया के सबसे दिलचस्प देशों में से एक है, जहां कुछ ऐसे अजीबो-गरीब कानून हैं, जो आपको हैरान कर सकते हैं। तो चलिए, जानते हैं फ्रांस के बारे में कुछ मजेदार और अनोखी बातें!
फ्रांस, यूरोप का सबसे बड़ा देश है, और दुनिया में 43वें नंबर पर आता है। यह एक विकसित देश है, लेकिन यहां कुछ ऐसे विचित्र नियम हैं, जो अन्य देशों से बिल्कुल अलग हैं। जैसे कि यहां के लोग खाने के प्रति बहुत सम्मान रखते हैं, और यही वजह है कि यहां बचा हुआ खाना फेंकना कानूनन अपराध माना जाता है!
लेकिन अब आता है सबसे अजीब और चौंकाने वाला तथ्य! फ्रांस में एक ऐसा कानून है, जिसके तहत लोग मरे हुए व्यक्ति के साथ भी शादी कर सकते हैं! आपको विश्वास नहीं होगा, लेकिन यह सच है। हालांकि, इसके लिए उन्हें फ्रांस के राष्ट्रपति से परमिशन लेनी होती है। केवल कुछ खास परिस्थितियों में ही राष्ट्रपति इस कानून के तहत ऐसी शादी को मंजूरी देता है।