

टॉप 10 न्यूज
1. राजनाथ सिंह भुज एयरबेस पहुंचे: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ऑपरेशन सिंदूर के बाद शुक्रवार को भुज एयरबेस पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है समय आने पर पूरी पिक्चर दिखा देंगे।
2. शोपियां और त्राल में 6 आतंकी ढेर: जम्मू-कश्मीर में आतंक के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भारतीय सेना ने शोपियां और त्राल में 6 आतंकी मार गिराए हैं। साथ ही, घाटी में एक बड़ी आतंकी साजिश को भी नाकाम किया है।
3. सुप्रीम कोर्ट जज बेला त्रिवेदी हुईं सेवानिवृत्त: सुप्रीम कोर्ट की जज बेला त्रिवेदी शुक्रवार को रिटायर हो गईं। उच्चतम न्यायालय के 75 साल के इतिहास में इस न्यायालय में पदोन्नत होने वाली ग्यारहवीं महिला न्यायाधीश थीं।
4. पाकिस्तान को दिए जाने वाले कर्ज पर IMF करें पुनर्विचार: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत चाहता है कि IMF पाकिस्तान को दिए जाने वाले वित्त पोषण पर पुनर्विचार करे, और आगे भी किसी भी तरह की सहायता देने से परहेज करे।
5. टॉम क्रूज के साथ नजर आईं अवनीत कौर: 'मिशन इम्पॉसिबल - फाइनल रेकनिंग' फिल्म में नजर आएंगी अवनीत कौर, हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज के साथ तस्वीर हुई वायरल।
6. दीपिका कक्कड़ को हुआ लिवर में ट्यूमर: टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ के पति शोएब इब्राहिम ने अपने व्लॉग में बताया है कि दीपिका के लिवर के लेफ्ट लोब में ट्यूमर हो गया है। जिसके बाद से उनके फैंस उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
7. मुंबई एयरपोर्ट पर धरे गए ISIS के 2 स्लीपर: NIA ने दो भगोड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो प्रतिबंधित आतंकी संगठन ISIS के स्लीपर मॉड्यूल के सदस्य हैं। दोनों आरोपियों को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है।
8. IMD ने अगले 5 दिनों तक भारत के कई हिस्सों में बारिश और आंधी का लगाया अनुमान: IMD ने अगले 5 दिनों में देश के कई क्षेत्रों में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है। वहीं, मध्य भारत में भी इसी तरह का मौसम रहने की उम्मीद है।
9. पाक का सपोर्ट करने पर तुर्किए को एक और झटका: पाकिस्तान को सपोर्ट करने के बाद भारत में तुर्किए के बहिष्कार की मांग बढ़ रही है। इस बीच मिंत्रा और रिलायंस की Ajio ने अपने पोर्टल पर तुर्किए के क्लोथिंग ब्रांड बेचना बंद कर दिया है।
10. गाजा में आतंकवादियों के खिलाफ इजराइल का अभियान जारी: इजराइल द्वारा गाजा पर किए गए हमलों में 108 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार के हवाई हमलों में 27 महिलाएं और 31 बच्चे मारे गए।